-
Advertisement
CM Jai ram ने दिए निर्देश: बॉर्डर पर रैपिड डायग्नॉस्टिक किट से हो परमिट धारकों की जांच
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने अनुमति के साथ आने वाले सभी लोगों की जांच सीमा के प्रवेश द्वारों पर रैपिड डायग्नोस्टिक किट (Rapid Diagnostic Kit) से करने के निर्देश दिए हैं। जयराम ठाकुर आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव (Report positive) आए, उसे क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाए और प्रदेश के भीतर ना आने दिया जाए और कोरोना वायरस के आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए भेजा जाए।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः Himachal में कोरोना पॉजिटिव का एक और मामला, आंकड़ा पहुंचा 36
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आए, केवल उन्हें ही प्रदेश के बॉर्डर से अंदर आने दिया जाए और ऐसे लोगों पर होम क्वारंटाइन (Home quarantine) के दौरान सख्त निगरानी रखी जाए। सीएम जयराम ने अधिकारियों से कोरोना वायरस के अति संवेदनशीन क्षेत्रों के लोगों के परीक्षण की गति बढ़ाने को कहा, ताकि ऐसे क्षेत्रों में स्थिति जल्द ही सामान्य हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट क्षेत्रों को प्रतिबंधित किया जाए और इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में कोई ढील न दी जाए।

यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में आज जांच को लिए 391 सैंपल, अभी तक इतने नेगेटिव
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिलों के भीतर और बाहर की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस का संक्रमण कम से कम हो। उन्होंने कहा कि रक्तदान (Blood donation) के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान के लिए आगे आ सकें, ताकि अस्पतालों में रक्त की कमी ना हो। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पूर्व रक्तदाता की संपूर्ण जांच की जानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के बाहर फंसे हुए लोगों के प्रति चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन लोगों से निरंतर संपर्क में है और संबंधित राज्यों से इनकी देखभाल का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे जहां हैं, वहीं बने रहें और प्रदेश सरकार स्थिति सामान्य होते ही उनकी शीघ्र वापसी सुनिश्चित करेगी।
पुलिस व गृह रक्षा विभाग के कर्मचारियों के लिए 90 लाख स्वीकृत
सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पॉस फंड से पुलिस विभाग (Police Department) के कर्मचारियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं जो कर्फ्यू के दौरान अस्पतालों और अन्य स्थानों पर ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त सीएम ने पीपीई किट, मास्क और सैनिटाइजर खरीदने के लिए 20 लाख रुपए और गृह रक्षा विभाग के कर्मचारियों की रिफ्रेशमेंट के लिए 20 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का किया स्वागत
जयराम ठाकुर ने पीटीए, पैट और पैरा अध्यापकों के मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय(Supreme Court) के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से प्रदेश के 12,472 अध्यापक लाभान्वित होंगे, जिनमें विभिन्न श्रेणियों के 2172 पैरा अध्यापक, 6799 पीटीए शिक्षक और 3501 पैट अध्यापक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने इन अध्यापकों का हमेशा से ध्यान रखा है और पिछले वर्ष से उन्हें नियमित अध्यापकों की तर्ज पर वेतनमान दिया गयाए लेकिन इनका मामला सर्वोच्च न्यायालय के पास लंबित होने के कारण इन्हें नियमित नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अब इस निर्णय के आने के बाद इन अध्यापकों के मामले पर आगामी कार्रवाई करेगी।

