-
Advertisement
Live: घरवालों से CM Jai Ram ने की दिल की बात, Corona को नहीं रोक पाए पूरी तरह
शिमला। कोरोना संकट के बीच सीएम जयराम (CM Jai Ram Thakur) ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सिराज (Siraj) के बूथ पालक होने के नाते बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के लोगों से ये बात स्पष्ट तौर पर कही कि कोरोना को हम बढ़ने से पूरी तरह तो नहीं रोक पाए,लेकिन बाकी राज्यों की तुलना में आज भी हमारा प्रदेश बेहतर स्थिति में है। उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग (Video conferencing)के जरिए बातचीत में कहा कि इसका एक ही कारण है कि जो हमारे अपने बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए थे,उनको लाना जरूरी था। उन्हीं में से कुछ इस तरह के मामले आए,जो संक्रमित रहे,उससे हमारे यहां का आंकड़ा बढ़ गया। सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी तरह की व्यवस्थाएं जल्द से जल्द ठीक हो।
ये भी पढ़ेः कोरोना संकट के बीच पौंग झील में तैरता दिखा शव, नजदीक जाकर देखा
माहौल बदलते ही करेंगे बीजेपी मंडल की बैठक
जयराम ने अपने क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि व्यस्तताओं के कारण इन दिनों बातचीत संभव नहीं हो पा रही है। लेकिन माहौल बदलेगा तो हम बीजेपी मंडल (BJP Mandal) की बैठक भी करेंगे। विकास के कार्यों को भी गति देंगे। उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं,उनसे हम क्वारंटाइन नियमों का सही से पालन करवाएं। चूंकि,ये वायरस एक चेन की तरह काम करता है,अगर कोई होम क्वारंटाइन है तो उसे कमरे में ही रहना चाहिए,परिवार के लोगों को भी इस बात का पालन करवाना चाहिए। उन्होंने एक बार फिर उम्मीद जताई कि जल्द ही हम इस सबसे उभरकर बाहर आएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

