CAA को लेकर पालमपुर में गरजे जयराम, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल घेरे

CAA को लेकर पालमपुर में गरजे जयराम, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल घेरे

- Advertisement -

पालमपुर। केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) किसी भी तरह से देश के अल्पसंख्यक समुदायों के विरुद्ध नहीं है। बल्कि, तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक प्रताड़ना झेल रहे अल्पसंख्यक समुदायों की सहायता के लिए है। सीएम जय राम ठाकुर ने यह बात रविवार को जिला कांगड़ा के पालमपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। यह समारोह नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बीजेपी मंडल पालमपुर (BJP Mandal Palampur) द्वारा आयोजित किया गया। सीएम ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के संबंध में यह निर्णय केंद्र सरकार के सशक्त नेतृत्व के कारण लिया जा सका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा विपक्ष के अन्य नेता इस मामले को राजनीतिक रंग देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: जयराम ने स्वामी विवेकानंद को किया याद, स्कूलों में शुरू होगा योग व शतरंज विषय

सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि यह अधिनियम केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिन्दू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के शरणार्थियों के लिए है जिन्होंने अत्याचारों के कारण अपना देश छोड़ा हैं। यह अधिनियम इन शरणार्थियों को विशेष अधिकार प्रदान करता है ताकि वे बिना किसी बाधा के भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकें। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित था और पूर्व सरकारें भी इच्छाशक्ति की कमी और राजनैतिक फायदे के कारण इस पर कोई निर्णय नहीं ले पाईं। वहीं, पूर्व सीएम शांता कुमार ने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के संबंध में भ्रामक प्रचार कर रही है ताकि वह अपना वोट बैंक बचा सकें। उन्होंने कहा कि तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला एक ऐतिहासिक निर्णय है।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | CM Jai Ram Thakur | state news | Kangra | HP | Himachal News | latest news | today News | राजनीतिक रंग | CAA | कांग्रेस | सीएए | सीएम | भ्रमित | विपक्ष | लोगों | Palampur | abhiabhi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है