-
Advertisement
IPH Minister महेंद्र ठाकुर के जन्मदिन पर धर्मपुरवासियों को जयराम की सौगात
Last Updated on January 24, 2020 by saroj patrwal
धर्मपुर। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने आईपीएच मंत्री (IPH Minister) व स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahender Singh Thakur) के बर्थडे (Birthday) पर धर्मपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अगले सत्र से बरोटी में मॉडर्न आईटीआई खोलने की घोषणा की है। यह ऐलान सीएम जयराम ठाकुर ने बरोटी में जनसभा को संबोधित करते हुए किया। उन्होंने धर्मपुर क्षेत्र में 270 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का तोहफा भी लोगों को दिया। उन्होंने आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (IPH Minister Mahender Singh Thakur) को जन्मदिन (Birthday) की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, ताकि वे कई वर्षों तक इस क्षेत्र और राज्य की सेवा कर सकें। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने महिलाओं और लड़कियों को बालिका दिवस की बधाई भी दी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि प्रदेश में सामान विकास करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें: Bindal आज Dhumal से मिलकर करेंगे अपनी नई जिम्मेदारी की शुरूआत
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि हिमाचल के बेटे जेपी नड्डा (JP Nadda) का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी (BJP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हिमाचल के लोगों के लिए गर्व की बात है। यह सब पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का हिमाचल के साथ स्नेह के चलते संभव हो पाया है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीएए को लेकर बड़ा फैसला किया है।
विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए को लेकर लोगों को भ्रमित कर रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (Global Investors Meet) पर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर भी जयराम ठाकुर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने भी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश भर का दौरा किया, लेकिन वह असफल रहे। उनकी सरकार ने करीब एक लाख करोड़ के एमओयू साइन किए हैं। साथ ही 13400 करोड़ के एमओयू की ग्राउंड ब्रेकिंग भी की है। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा सिंचाई और जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर (IPH Minister Mahender Singh Thakur) को एक बड़ा केक भेंट किया।