-
Advertisement
Chandigarh विश्वविद्यालय के छात्रों से बोले जयराम, नशे के खिलाफ लड़ें लड़ाई
Last Updated on February 7, 2020 by Deepak
चंडीगढ़/शिमला। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने युवाओं में नशे के प्रति बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे हमारे समाज को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि इस सामाजिक बुराई के विरूद्ध लड़ाई लड़ें, क्योंकि केवल कानून से ही इस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सकता। वह आज पंजाब (Punjab) राज्य के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः 10 को जयराम Shimla से Dharamshala के लिए भरेंगे उड़ान-जानिए क्यों
उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए कुछ नया सीखने की जिज्ञासा अनिवार्य है। आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हम अपने मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है। भारत को कभी विश्व गुरू कहा जाता था और यह हम सबका उत्तरदायित्व है कि देश के पुराने वैभव को पुनः हासिल करने के लिए प्रयास करें।
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय देश का प्रमुख शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है, जो युवाओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय अध्ययन पद्धति का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की आर्थिक आवश्यकताओं के कारण तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा अत्यंत अनिवार्य बन गई है। राष्ट्र निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षा आर्थिक, लोकतांत्रिक और आध्यात्मिक वास्तविकताओं की पूर्ति करे। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने शोध कार्य में 600 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सतनाम सिंह संधु ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कुलपति प्रोफेसर आरएस बावा ने सीएम का स्वागत किया।