-
Advertisement
सीएम Jai Ram ने कुछ यूं सुनी मन की बात
Last Updated on September 27, 2020 by Deepak
नई दिल्ली/ शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर से मन की बात को सुना। पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में किसानों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऋगवेद में मंत्र है- अन्नानां पतये नमः क्षेत्राणाम पतये नमः अर्थात अन्नदाता को नमन है, किसान को नमन है। किसानों ने कोरोना जैसे कठिन समय में अपनी ताकत को साबित किया है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट के काल में भी कृषि क्षेत्र ने अपना दमखम दिखाया है। देश के किसान, गांव जितना मजबूत होंगे, देश उतना आत्मनिर्भर होगा।