- Advertisement -
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर ने आज मंडी के सौली खड्ड में आरोग्य आयुर्वेदिक पंचकर्मा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक प्रणाली का कोई दुष्प्रभाव नहीं है और यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। भारत में शुरू की गई आयुर्वेदिक प्रणाली आज दुनिया भर में लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि पंचकर्मा से न केवल हमारा शरीर चुस्त व दुरूस्त रहता है बल्कि इससे कई बीमारियों का शीघ्र उपचार भी संभव है।
- Advertisement -