-
Advertisement
सीएम जयराम बोले: मातृशक्ति के दम पर बीजेपी एक बार फिर सत्ता पर होगी काबिज
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। इस दिशा में कदम आगे बढ़ रहे हैं। यह बात उन्होंने आज मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में महिला दिवस (Women’s Day) पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में जब वे पंचायती राज मंत्री थे तो उन्होंने महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। आज आरक्षण (Reservation) के बाद 50 प्रतिशत से अधिक संख्या में महिलाएं चुनकर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मातृशक्ति का उनकी सरकार को लगातार स्नेह मिल रहा है और इसी मातृशक्ति के दम पर प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी (BJP) की सरकार सत्ता में काबिज होगी।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में नए जिले बनाने पर सीएम जयराम ठाकुर ने कह दी बड़ी बात, यहां जाने
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण की तरफ लगातार कार्य कर रही है। हालही में उन्होंने जो बजट पेश किया है उसमें भी महिलाओं के लिए कई सौगातें दी हैं। खासकर आंगनबाड़ी और आशा वर्करों सहित सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से गृहणी सुविधा योजना की शुरूआत की गई है ताकि घर संभालने वाली महिलाओं को धूएं से राहत दी जा सके। समारोह के अंत में उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी और जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा सहित अन्य गणमान्य लोग और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



