-
Advertisement
CM Jai Ram | Bereaved Family | Sujan Singh Pathania |
Last Updated on February 19, 2021 by
रविंद्र चौधरी/ फतेहपुर। सीएम जयराम ठाकुर आज सुबह फतेहपुर के विधायक रहे सुजान सिंह पठानिया के घर मंझार पहुंच कर उनके परिजनों का ढाढस बंधाया। पठानिया का पिछले शुक्रवार को निधन हो गया था। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। सुजान सिंह पठानिया की आज रस्म क्रिया है। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। सीएम जयराम के साथ उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व वन मंत्री राकेश पठानिया भी थे। इस दौरान वहां पर कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया भी मौजूद थे। सुजान सिंह पठानिया के परिवार में पत्नी, एक बेटा व बेटी है। उनका जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वे 1977 और फिर 1990, 1993, 2003 और नवंबर 2009 में (उपचुनाव) ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। पठानिया कांग्रेस सरकार में तीन बार मंत्री भी रहे।