- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। धर्मशाला में नवंबर माह में प्रस्तावित इंवेस्टर मीट (Investor meat) को लेकर दुबई और मुंबई (Dubai and Mumbai) के दौरे से लौटे सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) काफी खुश नजर आए। उन्होंने इस बात की खुशी जताई कि दुबई और मुंबई में लोगों का अच्छा रूझान मिला व लोग हिमाचल (Himachal) में निवेश करने के इच्छुक हैं। अनाडेल हेलीपेड पर मीडिया से बातचीत में सीएम जयराम ठाकुर कहा कि इंस्वेस्टर मीट को लेकर उन्होंने दूसरा विदेश दौरा पूरा किया। दुबई के बाद वह मुंबई जाकर आए।
दुबई दौरा तीन सेक्टर पर फोक्स रहा। इसमें एक टूरिज्म, दूसरा हॉर्टिकल्चर-एग्रीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग शामिल रहे। दुबई में लूलू गु्रप के चेयरमैन से मिलना हुआ। उनसे विस्तार में चर्चा हुई। लूलू गु्रप ने फूड प्रोसेसिंग, हॉर्टिकल्चर व एग्रीकल्चर आदि के क्षेत्र में निवेश की रूचि दिखाई है। साथ ही टूरिज्म सेक्टर (Tourism sector) में भी।
इसके साथ ही दुबई के जलवायु एवं पर्यावरण मंत्री से भी बैठक हुई है। इसके अलावा रियल स्टेट (Real estate) में भी संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि दुबई में हिमाचल का अच्छा नाम है और लोग निवेश करने के इच्छुक दिखे। दुबई के बाद मुंबई आना हुआ। यहा पर बड़े ग्रुप के साथ मुलाकात हुई। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से भी मिले।
उनके धर्मशाला में फाइव स्टार होटल (Five Star Hotel) बनाने का आग्रह किया। यह होटल ओबेराय ग्रुप के साथ बनेगा। महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के साथ ऑटो मोबाइल सेक्टर में बात हुई। साथ ही क्लब महिंद्रा के लिए ग्रुप के साथ एमओयू भी साइन हुआ।
क्लब महिंद्रा के लिए हिमाचल सरकार ने तीन चार जगह महिंद्रा ग्रुप को बताई हैं। इसके साथ ही रतन टाटा के साथ टूरिज्म, ऑटो मोबाइल व रियल स्टेट को लेकर चर्चा हुई। टाटा ने भी हिमाचल में निवेश की इच्छा जाहिर की है। जल्द ही टाटा ग्रुप की टीमें हिमाचल आकर निवेश की संभावनाओं को तलाशेंगी।
- Advertisement -