-
Advertisement
सीएम जयराम बोले- हिमाचल के 7 छात्र हैं यूक्रेन में, सभी को जल्द लाएंगे वापस
शिमला। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के भी सात छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)ने रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा है कि हिमाचल प्रदेश के भी सात छात्र यूक्रेन में फंसे( Seven students stranded in Ukraine) हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हम प्रयासरत हैं।
यह भी पढ़ें:रूस ने मिसाइलों से किया यूक्रेन पर हमला, वायरल हुए वीडियो
https://twitter.com/jairamthakurbjp/status/1496774325881298944
इस संबंध में हमने केंद्र सरकार एवं विदेश मंत्रालय से बात कर ली है। साथ ही केंद्र सरकार इस दिशा में प्रभावी रूपरेखा बना रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बच्चों को सुरक्षित वापस भारत लाया जाएगा।
https://twitter.com/jairamthakurbjp/status/1496774868116803588
सीएम जयराम ने यूक्रेन में फंसे हिमाचल के बच्चों से कहा कि चिंता न करें और संबंधित एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही सीएम ने अभिभावकों आग्रह किया कि उनके बच्चे हिमाचल के बच्चे हैं, इनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए चिंता ना करें शीघ्र ही उचित समाधान निकाला जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


