- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। बारिश (Rain) से हुए नुकसान पर चर्चा न होने पर वॉकआउट करने पर सीएम जयराम ठाकुर (CM jai Ram Thakur) ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष को ऐसा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार क्यों करना पड़ा। मानसून सत्र के अंतिम दिन विपक्ष ने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए चर्चा का नोटिस दिया। राजनीतिक लाभ के चलते और खबरों में सुर्खियां बटौरने के लिए वॉकआउट किया।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नियम 130 के तहत भारी बारिश के चलते नुकसान पर चर्चा को लेकर सदन में प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन विपक्ष में चर्चा में भाग लेने की जगह किसी और मुद्दे पर सदन से वॉकआउट (Walkout) कर दिया। उस वक्त विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा में भाग ही नहीं लिया। विपक्ष को चाहिए था कि राजनीति छोड़ इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करते। बरसात में करीब 50 लोगों की जान चली गई है, उन्हें सत्तापक्ष के साथ सदन में श्रद्धांजलि देते। पर ऐसा नहीं हुआ। अब आखिरी दिन विपक्ष इसी मुद्दे पर वॉकआउट कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार बरसात से हुए नुकसान को लेकर गंभीर है। डीसी (DC) के माध्यम से नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई गई है। नुकसान के आकलन के लिए जल्द ही केंद्र की टीम भी दौरा करेगी। वहीं, सभी विधायकों व मंत्रियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से मदद के लिए जाएं।
मानसून सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि यह सत्र आज तक का सबसे लंबा सत्र रहा है। इसमें 11 बैठक हुई। लंबी चर्चा हुई है। सदन में नियम 130, 61 व 62 के तहत सार्थक चर्चा हुई है। सत्तापक्ष ने सभी मुद्दा का जिस रूप में जवाब देना होता है दिया है। इस सत्र में एग्रीकल्चर विभाग का मार्केंटिंग से संबंधित एक बिल पेश किया गया था। यह काफी विस्तृत बिल है। संबंधित मंत्री ने इसका जवाब भी दिया है। पर कुछ विधायकों ने कहा कि बिल बड़ा है और इसका हम अध्ययन नहीं कर सकें हैं। अब यह बिल आगामी शीतकालीन सत्र (Winter Session) में पेश होगा।
- Advertisement -