-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2022/03/cm-mandi.jpg)
सीएम जयराम ठाकुर ने शिवरात्रि पर देव समाज के लिए की बड़ी घोषणा, इनका बढ़ाया मानदेय
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर देव समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बजंतरियों (Bajantris) के मानदेय में सौ फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब तक के इतिहास (History) में यह सबसे अधिक बढ़ोतरी है। देवताओं के राशन में 50 फीसदी और देवताओं के नजराने में 33 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी (Mandi) का शिवरात्रि महोत्सव हम सब उत्साह से मनाते हैं, इसलिए इसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया है। कोविड (Covid) का दौर भी इस बार चिंता में डाले हुए था। ऐसे में लग रहा था कि कठिन होगा। उसके बावजूद देवी-देवताओं की कृपा रही। अब कोविड से निकल रहे हैं। सभी मेले को लेकर बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे थे। कोविड मामलों में गिरावट आई और मेले का आयोजन हुआ। जिस रूप में हम मेले को मनाते थे, उस तरह इस बार भी मनाया। ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक समृद्धि मिलती है। सूबे में मेलों का आयोजन बहुत बेहतर से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: देव समागम अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज, देव कमरूनाग ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा
सरकारी अथवा वन भूमि पर निर्मित मंदिरों के नाम होगी भूमि
वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी के संस्कृति सदन (Culture House) में आयोजित कारदार संघ की बैठक को संबोधित करते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार ऐसी सरकारी अथवा वन भूमि जिस पर बने मंदिरों की भूमि को मंदिर के नाम हस्तांतरित करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। सीएम जयराम ने कहा कि मंडी शहर वास्तव में देवी.देवताओं की भूमि है और तभी इसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के प्रत्येक गांव का अपना देवता और उनका मंदिर होता है। उन्होंने कहा कि मंडी के अन्तरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में सैंकड़ों देवी.देवता अपने देवलुओं के साथ भाग लेते हैं मगर उन देवलुओं के ठहरने के लिए स्थान का अभाव काफी समय से बना हुआ था। उन्होंने कहा कि संस्कृति सदन का निर्माण उनकी इस आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए देव सदन कुल्लू की तर्ज पर किया गया है जहां हर वर्ष अन्तरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव आयोजित किया जाता है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोगों की देवी.देवताओं में अगाध श्रद्धा है। उन्होंने देव समाज से नशे की समस्या को दूर करने में आगे बढ़कर अपना सहयोग देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस सामाजिक कुरीति से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हमें पहल करनी होगी। उन्होंने शिवरात्रि महोत्सव के दौरान बजंतरियों को सामूहिक देवधुन के आयोजन का भी सुझाव दिया। उन्होंने देव समाज से स्वच्छता अभियान में सहभागिता का भी आग्रह किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…