- Advertisement -
धर्मशाला। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाल लिया है। आज भोरंज विधानसभा दौरे के बाद वह धर्मशाला पहुंचे और रैली स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
इसके बाद जयराम ठाकुर शांता कुमार और अन्य मंत्रियों और विधायकों के साथ सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर पहले सीएम जयराम ठाकुर ने बंद कमरे में सांसद शांता कुमार के साथ करीब 25 मिनट गुफ्तगू की। दोनों नेताओं के बीच मोदी रैली और अन्य मुदों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि सीयू शिलान्यास को लेकर भी दोनों नेताओं में चर्चा हुई है। सीएम जयराम ठाकुर से चर्चा के बाद शांता कुमार पालमपुर रवाना हो गए।
वहीं, जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई और रैली को सफल बनाने पर मंथन किया गया। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी मंत्रियों और विधायकों को रैली की तैयारियों में जुट जाने को कहा।
- Advertisement -