-
Advertisement
सदन में पूर्वउपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा को दी श्रद्धांजलि, CM ने पेश किया शोकोद्गार प्रस्ताव
Last Updated on September 16, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र( Monsoon session of Himachal Pradesh vidhansabha) के आठवें दिन आज सदन में पूर्व उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सीएम जयराम ठाकुर( CM Jairam Thakur) ने पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा के निधन पर शोकोद्गार प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि उन्हें यह सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा का 15 सितंबर को देहांत हो गया है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल, 1944 को ऊना जिले में जन्मे राम नाथ शर्मा नौसेना में 8 वर्ष रहे थे। वे 1977 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे और वे 1985 में फिर विधायक चुने गए थे और वे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे थे। वे वन निगम के उपाध्यक्ष भी रहे थे।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शोकोद्गार में हिस्सा लेते हुए विधायक दल की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्व. रामनाथ शर्मा वे विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे थे। वे पिछले माह से चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने कहा कि वे दो बार सरकारी उपक्रम के उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। माकपा विधायक राकेश सिंघा, बीजेपी विधायक बलवीर सिंह, कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा, विक्रमादित्य सिंह, आईडी लखनपाल, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी शोकोदगार में हिस्सा लिया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से संपूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group