- Advertisement -
शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने दिवाली (Diwali) पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने लोगों से एक खास अपील भी की है। जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर प्रदेश वासियों को एक खास संदेश दिया है। उन्होंने हिमाचल को प्रदूषण से बचाने के साथ ही एक दिया शहीदों के नाम जलाने की अपील की है।
दीपों का त्यौहार दीपावली आप स्नेह व खुशियों को बांटकर मनाएं।
सुंदर हिमाचल को प्रदूषण से भी बचाएं
एक दीया शहीदों के नाम जरूर जलाएंआप सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
देवभूमि हिमाचल की पुण्य धरा पर मां लक्ष्मी के आशीष से सुख-समृद्धि बनी रहे,ऐसी कामना करता हूं#HappyDiwali2019 pic.twitter.com/tlxFaqlYDt— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) October 27, 2019
जयराम ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा है “दीपों का त्योहार दीपावली आप स्नेह व खुशियों को बांटकर मनाएं। सुंदर हिमाचल को प्रदूषण से भी बचाएं, एक दीया शहीदों के नाम जरूर जलाएं। आप सभी को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। देवभूमि हिमाचल की पुण्य धरा पर मां लक्ष्मी के आशीष से सुख-समृद्धि बनी रहे, ऐसी कामना करता हूं।”
इससे पहले सीएम जयराम ठाकुर ने छोटी दीवाली शनिवार को शिमला में मनाई थी। जयराम ठाकुर ने पत्नी डॉ, साधना ठाकुर के साथ शनिवार को बालिका आश्रम टूटीकंडी में मिठाई और फल वितरित किए। सीएम ने आश्रम में रहने वाली लड़कियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
- Advertisement -