-
Advertisement
सीएम जयराम बोले- फतेहपुर से फतह चाहिए, जीत का जश्न भी यहीं मनाएंगे
Last Updated on July 31, 2021 by saroj patrwal
रविन्द्र चौधरी/ फतेहपुर। जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur)ने कहा कि इस बार सरकार को फतेहपुर से फतेह चाहिए, और हम यहीं पर जीत का जश्न भी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में उपचुनाव भी होने जा रहे हैं, इसे लेकर पूरी तैयारी है। सीएम ने अपने संबोधन में कांग्रेस ( Congress) पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा पचास साल सत्ता में रही कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या किया है यह बताना चाहिए। बीजेपी सरकार ( BJP Govt) पर आरोप लगाने वाले कांग्रेस के लोग पहले अपने आप को देखें। सीएम ने कहा भाजपा ने हमेशा काम किया और यह इसी बात का परिणाम है कि लोग बीजेपी के साथ हैं। 2022 में भी एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कोरोना काल में कुछ विकास भले ही रुका। लेकिन अब विकास को गति प्रदान की गई है, उन्होंने कहा कोरोना को लेकर कांग्रेस सवाल उठाती रही है पर अपने इतने वर्षों के कार्यकाल में वह कुछ भी नहीं कर पाई है।
यह भी पढ़ें: एचपीयू में बवालः वीसी का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्कामुक्की
इस दौरान सीएम जयराम ने फतेहपुर को कई सौगाते दीं। सीएम ने कहा फतेहपुर में विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पहले भी फतेहपुर में विकास की कोई कमी नहीं आने दी और आगे भी ऐसे ही विकास जारी रहेगा। प्रदेश में लोग बीजेपी के पक्ष में हैं, जो कि उन्होंने अपने हाल ही के दौरों के दौरान देखा है। उन्होंने कहा इस बार सरकार को फतेहपुर से फतेह चाहिए, ओर हम यहीं पर जीत का जश्न भी मनाएंगे। सीएम ने कहा सरकार की ओर से एक बार फिर से जनमंच की शुरुआत की जाएगी। सीएम ने रे में सब तहसील और वजीर राम सिंह कॉलेज देहरी को पीजी करने की घोषणा की। विभिन्न सड़कों के रखरखाव व नव निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सीएचसी रे में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। बरोट स्कूल जमा दो होगा, नंगल पटवार सर्कल बनेगा, रविदास मंदिर के लिए 10 लाख दिए तथा नगोह ओर कुडाल खड्ड का चैनेलाइजेशन होगा। पूर्व सांसद कृपाल परमार ने भी इस दौरान सरकार की उपब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सीएम का एक दिवसीय फतेहपुर दौरा पूरी तरह सफल तथा विकास उपहारों को लेकर भरपूर सिद्ध हुआ है, जो निश्चित रूप से आगामी दिनों के दौरान फतेहपुर के विकास की तस्वीर को बदलेगा। उन्होंने कहा कि मौसम ठीक ना होने पर भी सीएम फतेहपुर दौरे पर आए और सभी क्षेत्रों में विकास योजनाओं तथा उपहारों की झड़ी लगाई है। आने वाले समय में इस क्षेत्र में कई विकास कार्य होंगे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, सरवीण चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।