- Advertisement -
corruption free state: शिमला। CM वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश को Corruption Free होने का श्रेय प्रदेश की जनता को दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से देश में प्रदेश को Corruption Free स्टेट के रूप में आंका गया है उससे से यह स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता की परंपरा और सभ्यता एवं संस्कार दिखते हैं। उन्होंने कहा जो लोग ज्यादा भ्रष्ट होतें हैं वे दूसरों पर अधिक भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। वहीं, PM नरेंद्र मोदी के किसी भी बयान पर कोई कटाक्ष करने से इंकार करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा है कि मैं केवल इतना कहूंगा जो भी राशि प्रदेश को सहायता के रूप में मिली है वह हर तरह से विकास पर खर्च की गई है।
याद रहे कि एक एनजीओ ने सर्वे में इस बात का खुलासा किया है कि देश के 29 में से हिमाचल प्रदेश सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। यह सर्वे सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज ने कवराया है। सर्वे में 20 राज्यों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 3,000 लोगों की राय ली गई। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में करीब एक तिहाई लोगों को सरकारी काम कराने के लिए भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ा है। 2005 में इसी तरह की एक स्टडी के दौरान 53 फीसदी लोगों ने घूस देने की बात स्वीकार की थी।
वहीं रिपोर्ट में यह भी पाया गया है कि नवंबर और दिसंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान भ्रष्टाचार में काफी गिरावट आई थी। रिपोर्ट में व्यक्त अनुमान के मुताबिक, 2017 में 20 राज्यों के 10 सरकारी महकमों में लोगों ने 6,350 करोड़ रुपए घूस के तौर पर दिए, जबकि 2005 में यह आंकड़ा 20,500 करोड़ रुपए था।
- Advertisement -