-
Advertisement
CM Sukhu | Battle Of Hamirpur | Anurag Thakur |
हमीरपुर। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल हमीरपुर में कांग्रेस कैंडिडेट सतपाल रायजादा के नामांकन के बहाने अपने गृह जिला में बीजेपी खासकर अनुराग ठाकुर को आईना दिखाने का काम किया। सीएम सुक्खू की जनसभा में उमडे सैलाब से बौखलाए अनुराग ठाकुर ने 12 घंटों के भीतर ही हमीरपुर में विजय संकल्प यात्रा करके जवाब देने की कोशिश की। रोचक बात यहां ये है कि इस यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का भी सहारा लिया गया। यानी जयराम ठाकुर को भी इसमें शरीक किया गया। खैर इस बार हमीरपुर की जंग रोचक है,परिणाम जो भी रहें। पीसने तो छूट रहे हैं,साफ दिखने लगा है।