-
Advertisement
CM Sukhu | Election 2024 | Campaign |
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के समलाड़ा और कोट में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चुनाव प्रचार का समापन किया। उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक शर्मा के पक्ष में पूरी ताकत झोंकते हुए आम जनमानस से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को स्थानीय जनता ने डेढ़ वर्ष पूर्व विधायक बनाकर विधानसभा भेजा था उसने अपनी विधायकी को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की 2022 में संपत्ति 5 करोड़ की थी उसकी अब 15 करोड़ की कैसे हो गई। सीएम ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सतपाल रायजादा की लोन को लेकर भाजपा द्वारा की जा रही बयानबाजी पर भी उनका बचाव किया।