-
Advertisement
CM Sukhu | Hamirpur | Protest |
Last Updated on March 11, 2023 by sintu kumar
हमीरपुर। हम विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन अपनी मलकियत भूमि को बर्बाद होते भी नहीं देख सकते। यह बात टौणी देवी से दो किलोमीटर दूर कोल्हूसिद्ध में एनएच निर्माण कंपनी की मनमर्जी के खिलाफ शनिवार को एकत्रित हुए लोगों ने कही। लोगों ने निर्माण कंपनी द्वारा फेंके जा मलबे को लेकर चिंता व्यक्त की है। एनएच निर्माण कंपनी द्वारा फेंका जा रहा मलबा लोगों की मलकियत भूमि में पहुंच रहा है। लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि कंपनी मनमर्जी से बाज नहीं आती तो हकों के लिए उन्हें सड़कों पर आकर धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। उधर राजस्व विभाग को लेकर डंपिंग साइट की फिर से डिमार्केशन करवाने के लिए एनएच विभाग तैयार हो गया। है। ग्राम पंचायत सिकांदर के पूर्व प्रधान सतपाल शर्मा ने बताया कि। निर्माण कंपनी को बेतरतीब मलबा फेंकने से कई बार रोका गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। बरसात में यह मलबा बह कर ढांगू और कोहलवी गांव में पहुंचकर बर्बादी की कहानी लिखेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी उनकी बात सुन नहीं रही है , अब लोग मजबूरी में सड़कों पर उतरेंगे। ग्राम पंचायत बारीं के सदस्य नरेश परमार ने कहा कि लोग विकास के विरोधी नहीं हैं लेकिन मलकियत भूमि बर्बाद होते हुए भी नहीं देख सकते। प्रशासन को इस बारे एक्शन लेना चाहिए। याद रहे कि टौणी देवी हमीरपुर जिला के तहत आता है। ये सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का गृह जिला है।