-
Advertisement
CM Sukhu | Jairam Thakur | Swarghat |
स्वारघाट। हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामोडा में बीजेपी ने सरकार में रहते लाखों रुपए खर्च करके हिमाचल की संस्कृति को निहारने के लिए भव्य स्वागती गेट और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया था। जिसका उद्घाटन प्रदेश के तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर ने किया था। विडंबना ये है कि आज तक इसके रखरखाव की और सुख सरकार और विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। हालत ये है कि लाखों रुपए खर्च कर जो घास यहां लगाई गई थी वह खत्म हो चुकी है, उसकी जगह जंगली घास उग आई है। यहीं पर हिमाचल से संबंधित जो कलाकृतियां लगाई गई थी उन पर जंग लग रहा है। आइए देखते हैं स्वारघाट से सुभाष चंदेल की ये रिपोर्ट
