-
Advertisement
![CM Sukhwinder Singh Sukhu](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2024/03/CM-Sukhwinder-Singh-Sukhu-2.jpg)
देहरा आज से हमारा हुआ ,अब आप यहां विकास की गंगा बहती देखेंगे: बोले सुक्खू
CM Sukhwinder Singh Sukhu: देहरा। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने आज देहरा के बनखंडी (Bankhandi)में 350 करोड़ रूपए से बनने वाले जूलॉजिकल पार्क (Zoological Park) का शिलान्यास किया और उसके बाद शत्रुनाशिनी देवी मां बगलामुखी मंदिर(Maa Baglamukhi Temple) में माथा भी टेका। इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने यहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एक कहावत हुआ करती थी कि देहरा कोई नहीं तेरा। लेकिन देहरा ( Dehra) आज से हमारा हुआ। अब आप देहरा में विकास की गंगा बहती हुई देखेंगे। जिसकी शुरुआत आज मां बगलामुखी के दिव्य स्थान से हो गई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि देहरा, ज्वालामुखी और जसवां – प्रागपुर में एक साथ विकास होगा। 5 साल में गांव की अर्थव्यवस्था से हिमाचल प्रदेश अपने पैरों पर खड़ा होगा।
जयराम ठाकुर के मन में सत्ता की भूख
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी( BJP) पर जमकर प्रहार भी किए। उन्होंने कहा कि कुछ भ्रष्ट ताकतें हमारी सरकार को कमजोर करना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के मन में सत्ता की भूख है। इनके मनसूबे खरीद फरोख्त करके सरकार बनाने के थे। लेकिन हमने उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मैं एक आम परिवार से उठकर सीएम बना हूं। आम लोगों के लिए काम कर रहा हूं। हमारी सरकार बेसहारा बच्चों का सहारा बनी। सीएम ने कहा कि हमें 5 साल के लिए चुना है लेकिन लालची लोगों को लोकसभा चुनावों में मुंह तोड़ जवाब आप देंगे। इस मौके पर ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न, इंदौरा विधायक मलेंद्र राजन, सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व विधायक निखिल राजौर मनु, कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, कांग्रेस मत्स्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष नरदेव कंवर, केसीसी बैंक निदेशक सुनील कश्यप आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े:बागी पंचकूला में जेल में बैठे हैं, वहां से आगे नहीं आ पा रहेः बोले सुक्खू
रविन्द्र चौधरी