-
Advertisement
CM Sukhu | Liquor Contracts | Himachal Vidhan Sabha |
शिमला। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सदन में शराब के ठेकों पर बयान दिया। सीएम ने बताया कि सरकार को रिटेल दुकानों के आवंटन से पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त होगा। पिछले वर्ष रिटेल दुकानों का आबंटन नवीनीकरण के माध्यम से किया गया था तथा 1296 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हुआ था। वर्ष 2023.24 के लिए Auction- cum-Tender के माध्यम से रिटेल दुकानों का आबंटन 1815 करोड़ रुपए में किया गया जोकि पिछले वर्ष से लगभग 520 करोड़ रुपए अधिक है। प्रदेश में यह पहली बार हुआ जब हिमाचल में एक साथ सभी 2 हजार ठेके नीलाम हुए हैं। पहली बार हिमाचल में बिना किसी लिटिगेशन के ठेकों की नीलामी की गई है।