-
Advertisement

सीएम सुक्खू ने की स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, मजदूरों व बागवानों के लिए बड़ी घोषणाएं, पढ़े यहां
शिमला के रिज पर राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सीएम सुखविंदर सुक्खू ने रिज पर परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण। आपदा के बीच सादे तरीके से मनाये गए इस समारोह में सीएम का भाषण आपदा पर केंद्रित रहा इस अवसर सीएम सुक्खू ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों, विधवा महिलाओं व बागवानों के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने सभी शहीदों व आजादी की लड़ाई में भाग लेने वालों को याद करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को मिलने वाली सम्मान राशि 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने की घोषणा की। साथ ही सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली अनुग्रह राशि में भी 50 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया। देश का रक्षा करते हुए शहीद होने वालों के परिजनों को अब 20 लाख की जगह 30 लाख दिए जाएंगे। साथ ही उनके आश्रितों को 7 लाख की राशि देने की घोषणा की है
मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 224 रुपए से बढ़ाकर से 240 की
सीएम सुक्खू ने कहा कि नॉर्मल एरिया में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 224 रुपए से बढ़ाकर से 240 और ट्राइबल एरिया में इसे 280 से बढ़ाकर 294 रुपए किए जाएंगे। ।सीएम ने एमआईएस के तहत सेब खरीद के रेट में 1.50 रुपए का इजाफा किया गया है। सीएम ने कहा कि आपदा से सेब को भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए उन्होंने एमआईएस के तहत सेब खरीद मूल्य में 1.50 रुपए बढ़ोतरी का ऐलान किया। यानी MIS का सेब अब 12 रुपए प्रति किलो के हिसाब से लिया जाएगा। सेब, आम व लीची पर MIS डेढ़ रुपये साढ़े दस रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये किए गए।
सेब को हर हाल में मंडियों तक पहुंचाया जायेगा।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में आपदा से पहाड़ टूट पड़ा है। मन दुखी है, कई लोगों ने अपनों को खोया है। 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। जख्म पैसे से नहीं भरे जा सकते लेकिन सरकार एक एक पैसा एकत्रित कर लोगों को राहत देगी। स्वतंत्रता दिवस सादे तरीके से मनाया जा रहा है। घाव भरना मुश्किल है। पर्यटकों को निकालने में सरकार ने अहम योगदान दिया। सेब को हर हाल में मंडियों तक पहुंचाया जायेगा। केंद्र से अंतरिम राहत की पहली किस्त का इंतज़ार है। उम्मीद है सरकार जल्द राहत जारी करेगी।