-
Advertisement
CM Sukhu | Mandi | Jai Ram Thakur |
मंडी जिला की बल्द्वाड़ा तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत खुडला के मनवाना गांव के किसानों ने मौसम की मार और बेसहारा पशुओं के आतंक से परेशान होकर इस बार अपने खेतों में किसी भी प्रकार की बीजाई नहीं की है। इलाके में बेसहारा पशुओं का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि किसानों के साथ-साथ आम राहगीर भी इससे परेशान है। हर बार किसान खेती करते थे लेकिन गत वर्ष बारिश के कारण हुए नुकसान के बाद रही-सही कसर बेसहारा पशुओं ने पूरी कर दी। बेसहारा पशुओं का आतंक क्षेत्र में काफी ज्यादा बढ़ गया है। इससे परेशान होकर अधिकतर किसानों ने इस बार अपने खेतों को खाली छोड़ दिया और फसल की बीजाई नहीं की।