-
Advertisement
हिमाचल में नशे के खिलाफ़ सख्त कानून लेकर आएगी सुक्खू सरकार
शिमला। हिमाचल प्रदेश में युवा लगातार नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। सरकार नशे की रोकथाम के लिए आगामी बजट सत्र (Budget Session) में कानून को सख्त करने वाली है। नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभी सजा का ज्यादा प्रावधान नही है, लेकीन सुक्खू सरकार 14 मार्च से शुरु होने वाले विधान सभा के बजट सत्र (budget session of the Himachal Vidhan sabha) में नशे के कानून को और सख्त कर सजा को सख्त करनी वाली है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर रोज चिट्टे के साथ नशे (Strict law Against Drugs) के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है। पूरे प्रदेश भर के यह अभियान चल रहा है, लेकिन कानून सख्त ना होने की वजह से लोग छूट जाते हैं। सरकार हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है और परिवर्तन के दौर से प्रदेश गुजर रहा है। कुछ कानूनों में भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बदलाव की आवश्यकता है, जिन्हे कांग्रेस सरकार आने वाले समय में करने वाली है।
सीएम ने राज्य सतर्कता ब्यूरो के पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया
सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) ने गुरुवार को राज्य सतर्कता ब्यूरो (State Vigilance Bureau) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है और इसके लिए कांग्रेस की सरकारों ने समय-समय पर ठोस कदम उठाए हैं। इससे पिछले तीन.चार दशकों में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार के साथ.साथ समाज को भी दिशा देती हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण में पूर्व पीएम राजीव गांधी तथा कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के योगदान को भी याद किया।
सीएम सुक्खू ने सरू प्रजाति के क्रिप्टोमेरिया का पौधा रोपित किया
वहीं सीएम सुक्खू ने सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय के समीप सरू प्रजाति के क्रिप्टोमेरिया का पौधा रोपित किया। इस वर्ष महिला दिवस की विषयवस्तु डिजिट ऑल लैंगिक समानता में नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी है। इस पौधरोपण अभियान की थीम ‘नागरिकों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण की रक्षा’ रखी गई है। सीएम ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं ने अपनी प्रत्येक जिम्मेवारी एवं कर्तव्य का सदैव पूर्ण निष्ठा से निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से पर्यावरण संरक्षण के सरकार के प्रयासों को भी बल मिलता है।