-
Advertisement
CM Sukhu | Una | Himachal Govt |
Last Updated on February 7, 2023 by sintu kumar
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मंगलवार को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर आए। अपने पहले ही दौरे पर सीएम ने सबसे पहले राधा कृष्ण मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया और राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इससे पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, चैतन्य शर्मा और सुदर्शन सिंह बबलू के साथ तमाम कांग्रेसी नेताओं ने इंदिरा गांधी खेल परिसर में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवानी की। इसके बाद सीएम राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद और मातृशक्ति के सहयोग से यह सरकार 5 वर्ष तक मजबूती से काम करेगी और जो वादे जनता के साथ किए गए हैं उन्हें पूरा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता ही हमारी मार्गदर्शक है और गीता में बताए मार्ग पर ही उनकी सरकार चलेगी।