-
Advertisement
CM Sukhu | Zilla Parishad | Jai Ram Thakur |
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सत्ता से बाहर रहकर जिन कर्मचारियों के बीच बैठकर सुखविंदर सिंह सुक्खू यह कहते थे कि यह तो एक दिन का काम है आज सत्ता में बैठने के दस महीने बीत जाने के बाद भी उस काम को क्यों नहीं कर पा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने यह तंज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के बालीचौकी में हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के साथ मुलाकात करने के उपरांत कसा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग को पूरा करने में कुछ टैक्निकल इशू जरूर हैं लेकिन ऐसा भी नहीं कि इसका कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को अपने फैसले को वापिस लेना चाहिए।