-
Advertisement

CM Sukhu पहुंचे दिल्ली, नवंबर से भंग चल रही Himachal Congress में जगी आस
CM Sukhu : नई दिल्ली । हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) दिल्ली पहुंच गए हैं। सीएम सुक्खू का ये दौरा शुद्ध तौर पर राजनीति हैं। हिमाचल में कांग्रेस (Himachal Congress) का संगठन नवंबर माह से भंग चल रहा है। इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी गठन नहीं हो पा रहा है। इस बीच पार्टी हाईकमान ने कांग्रेस की हिमाचल के लिए प्रभारी भी रजनी पाटिल (Rajani Patil) को लगा दिया गया है। सीएम सुक्खू की एक हां पर ये संगठन का मसला अटका हुआ है।
प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की तैनाती होगी
माना जा रहा है कि सीएम सुक्खू के इस दौरे के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों व जिला अध्यक्षों की तैनाती होनी ही है। कारण सीधा है अहमदाबाद में आठ व नौ अप्रैल को कांग्रेस का अधिवेशन है। इससे पहले-पहले कार्यकारिणी का गठन होना है। सीएम सुक्खू दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल से चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने बीते दिनों शिमला का दौरा कर सभी नेताओं से चर्चा की थी। उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Prthibha Singh) की ओर से जिला अध्यक्षों की सूची भी रजनी पाटिल को सौंप दी गई है। अब सुक्खू के दिल्ली (Delhi) पहुंचने से इस बात की उम्मीद जगी है कि जल्द ही हिमाचल में कांग्रेस का पुर्नगठन हो जाएगा।
-पंकज शर्मा