- Advertisement -
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। सचिवालय गेट के बाहर पुलिस की ओर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं (राजपत्रित कर्मचारी) संघ की ओर से नवनियुक्त मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाईं। वहीं प्रदेशभर से आए लोगों ने भी सीएम और सीएम को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान नवविर्वाचित विधायक व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
- Advertisement -