- Advertisement -
CM Virbhadra Singh Attack Dhumal : हमीरपुर। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने दो बार उनके विरूद्ध झूठे मामले बनवाए हैं और दोनों ही बार सत्र न्यायालय का सामना करने के बाद वे ससम्मानित बरी हुए हैं। उन्हें इसका कारण पता नहीं है कि प्रेम कुमार धूमल ने ऐसा क्यों किया। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि धूमल अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए ऐसा करने पर बाध्य हुए हों। उन्होंने कहा कि अब तक तीन अलग-अलग केन्द्रीय जांच एजेंसियां उनके आय कर रिटर्न के मामले में जांच कर रही है और केन्द्रीय सरकार द्वारा इनका दुरुपयोग किया जा हा है। यह बात सीएम वीरभद्र सिंह ने आज हमीरपुर के गांधी चौक में जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल, अरुण जेटली के साथ मिलकर उनक विरूद्ध षड़यंत्र कर रहे हैं, हालाकि एक दिन वे पाक साफ बाहर आएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस प्रकार के कृत्यों से नहीं डरते हैं और भगवान उनके विरोधियें का भी भला करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म के लोगों को यह महसूस करना चाहिए कि वे भारत के अविभाज्य हिस्सा हैं और राष्ट्र के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें यह महसूस करना चाहिए कि भारत एक है और उन लोगों का शिकार बनने से बचना चाहिए, जो विभाजन और शासन करने नीति पर विश्वास रखते हैं। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल हैं, जो अपने चुनावी घोषणा पत्र में राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए क्षेत्रों के बीच भेदभाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि हिमाचल एक है और एक रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की न्यायिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं और अंत में सच्चाई की जीत होगी। सीएम ने ग्राम पंचायत पनोह के प्रधान विजय कुमार का उनके समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के दरवाजे उन लोगों के लिए हमेशा खुले हैं, जो कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखते हैं।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि विचारधारा कभी भी धर्म और क्षेत्र के नाम पर भेदभाव नहीं किया। ‘मेरा मानना है कि जो लोग कांग्रेस में शामिल हुए है, बीजेपी नेताओं की तानाशाही से तंग आ चुके थे। सीएम ने पूर्व विधायक एवं राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेन्द्र राणा के आग्रह पर चबूतरा से री वायां लाहौल सम्पर्क सड़क की मांग को स्वीकृति प्रदान की। मुख्य संसदीय सचिव इन्द्र दत्त लखनपाल ने सभी क्षेत्रों के समान एवं संतुलित अभूतपूर्व विकास के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। हैं। वे लोग भी शीघ्र ही कांग्रेस में शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव उर्मिल ठाकुर, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया व मनजीत डोगरा, एपीएमसी के अध्यक्ष प्रेम कौशल, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष नरेश ठाकुर, भूतपूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष कर्नल बीसी लगवाल, कांग्रेस नेत्री प्रोमिला देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे।
- Advertisement -