- Advertisement -
virbhadra singh opening : भावानगर। किन्नौर जिले के उरनी ढांक में नेशनल हाई-वे पर सतलुज नदी में बने दोनों पुल से सीएम Virbhadra Singh की उद्घाटन पट्टिका गायब हो गई है। अज्ञात शरारत्ती तत्वों ने दोनों पुल में लगे उद्घाटन स्ट्रैक्चर (मोनोमेंट) से पट्टिका को उखाड़कर सतलुज नदी के किनारे फैंक दिया है। मामला सीधे सीएम की उद्घाटन पट्टिका से जुड़ा होने के चलते राजनीतिक तुल पकड़ने लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि उद्घाटन पट्टिका के स्ट्रैक्चर को किसी प्रकार क्षति नहीं पहुंचाई गई है। लेकिन, दोनों पुल के निकट लगे उद्घाटन स्ट्रेक्चर (मोनोमेंट) से पट्टिका को उखाड़ कर सतलुज के किनारे फैंका गया है। चुनावी वर्ष के शुरूआत में ही इस घटना से किन्नौर की राजनीति का पारा और अधिक चढ़ने के आसार बढ़ने लगे हैं।
गौरतलब है कि उरनी ढांक में नेशनल हाई-वे में भू-स्खलन होने के बाद हाई-वे प्राधिकरण ने वैकल्पिक मार्ग से किन्नौर के उपरी क्षेत्र को जोड़ने के लिए दो पुलों का निर्माण किया है। सीएम वीरभद्र सिंह ने 1 सितंबर 2016 को इन दोनों पुलों का लोकार्पण किया था, ताकि इससे किन्नौर जिले के उपरी क्षेत्र के लोगों को वाया उरनी होते हुए आने-जाने से राहत मिल सके। प्रदेश सरकार ने करोड़ों खर्च कर यहां दो पुल बनाकर जिले के उपरी क्षेत्र के लिए वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी थी। इससे लोकार्पण सीएम वीरभद्र सिंह ने किया था। किसी ने इन दोनों पुल पर लगीं उद्घाटन पट्टिका को उखाड़ कर सतलुज नदी के किनारे फैंक दिया है। हाई-वे प्राधिकरण ने इसकी सूचना टापरी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
टापरी पुलिस ने सतलुज नदी के किनारे फैंकी गई दोनों उद्घाटन पट्टिकाओं को बरामद तो कर लिया है। लेकिन, इस घटना को किसने अंजाम दिया इसका सुराग पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग पाया है। निचार खंड कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार नेगी, किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष सुखी राम नेगी, किन्नौर कांग्रेस उपाध्यक्ष पदम पूर नेगी ने घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधी चुनाव नजदीक आते ही इस तरह की घटिया हरकत की रहे हैं। पुलिस प्रशासन से उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले गुंड़ातत्वों को बेनकाब कर सलाखों के पीछे धकेलने की मांग की है।
- Advertisement -