-
Advertisement
CMSukhu/EducationDepartment/ Meeting
Last Updated on November 17, 2023 by sintu kumar
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीएम ने कहा कि वर्ष 2026-2027 तक राज्य की प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की 2050 पाठशालाओं को चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। अगले शैक्षणिक सत्र से यह संस्थान गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक इनकी सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए। जिला में बेहतर कार्य करने वाले 5 स्कूल सम्मानित होंगे। साथ ही शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य 220 अध्यापन दिवस सुनिश्चित करने को कैलेंडर तैयार होगा।