- Advertisement -
लंबे और घने बालों और ग्लोइंग स्किन के लिए आप कई तरह की चीजें आजमा चुके होंगे। कई लोग सरसों का तेल, जैतून, बादाम और नारियल का तेल का इस्तेमाल करते होंगे। जो लोग नारियल का तेल बालों और फेस पर लगाते होंगे वे इसके फायदे तो जरूर जानते होंगे। अगर आप नारियल तेल के फायदे नहीं जानते तो आज हम आपको इसकी जानकारी देने वाले हैं। तो आइए नारियल तेल के कई ऐसे फायदे मालूम करते हैं, जो अलग-अलग ढंग से आपके लिए मददगार हो सकते हैं …
नारियल तेल में विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर रात में चेहरे पर झुर्रियों वाले हिस्से में लगाएं और सुबह पानी से धो लें। इससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं।
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हो गए हैं तो बतौर कंडीशनर बालों में नारियल का तेल लगाइए।
चेहरे को क्लीन करने और नमी बनाएं रखने के लिए चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं।
त्वचा में मॉश्चराइजर बरकरार रखने के लिए नारियल के तेल से मालिश करनी चाहिए।
नारियल तेल में बने या तले भोजन के सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैं। यह मीडियम सैचुरेटेड फैटी एसिड से युक्त है जो लंबे समय तक भूख शांत रखने में मददगार है।
नारियल के तेल का यह फायदा किसी चमत्कार से कम नहीं हैं। किसी चीज से स्टीकर हटाते हुए उसके बाद लगने वाले पैच और दाग को नारियल के तेल से मिटाया जा सकता है।
- Advertisement -