- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। 21वें Commonwealth Games में 9वें दिन भारत की शुरूआत सोने के साथ हुई है। शुक्रवार को पुरुषों की 25 मीटर Rapid Fire istol स्पर्धा का स्वर्ण पदक भारत ने अपने खाते में डाला है। भारत के युवा निशानेबाज अनीश भानवाल ने यह कारनामा कर दिखाया है। अनीश ने Commonwealth Games में पदार्पण के साथ ही स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इन खेलों का नया रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने भारत की झोली में 16वां गोल्ड मेडल डाला। भारत के 15 वर्षीय निशानेबाज अनीश ने फाइनल में कुल 30 अंक हासिल करते हुए सोना जीता। उन्होंने 2014 में ग्लाग्सो में आयोजित Commonwealth Games में आस्ट्रेलिया के डेविड चापमान की ओर से बनाए रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस स्पर्धा में नीरज कुमार को निराशा हाथ लगी। उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया।
- Advertisement -