- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। Commonwealth Games के 9वें दिन भारत का सुनहरा अभियान जारी है। शुक्रवार को भारतीय पहलवानों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अपने नाम किए। 65 किलोग्राम भार वर्ग में बजरंग पुनिया ने सोने का तमगा जीता। इसके साथ ही पूंजा ढांडा ने सिल्वर और दिव्या ने देश को बॉन्ज मेडल दिलाए। भारत के पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में नौवें दिन शुक्रवार को भारत की झोली में 17वां स्वर्ण पदक डाला। बजरंग ने पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में वेल्स के केन चारिग को मात देकर सोना जीता। यह उनके राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक है। बजरंग ने रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चारिग को 10-1 से मात दी। उन्होंने पहले ही दौर में जीत हासिल कर ली।
- Advertisement -