- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। 21वें Commonwealth Games में हॉकी में India ने Malaysia को हरा दिया है। टीम इंडिया अब शान से सेमीफाइन में पहुंच गई है। गोल्ड कोस्ट हॉकी स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में India ने Malaysia को 2-1 से हराया दिया। India की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे और 44वें मिनट में गोल किया। Malaysia की और से एक मात्र गोल फैजल सारी ने किया। बहरहाल, मैच के शुरुआत में ही तीसरे मिनट में भारत ने बढ़त बना ली थी। जोरदार हमला करते हुए भारत ने Malaysia के घेरे में जगह बनाई और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसपर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
- Advertisement -