- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। Commonwealth Games में गुरुवार को भारत का दिन रहा। कुश्ती में पहलवान सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम भार में Gold जीता। इसके साथ ही गत चैंपियन बबीता फोगाट को Silver पदक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही किरण ने महिलाओं के 76 किलोवर्ग में कांस्य पदक जीता। भारत की प्रबल पदक उम्मीद माने जा रहे सुशील ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा को सिर्फ 80 सेकंड में 4-0 से हराया। उन्होंने इससे पहले कनाडा के जेवोन बालफोर और पाकिस्तान के मोहम्मद असद बट को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया। इसके बाद आस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस को मात दी।
- Advertisement -