- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। हिमाचल एडीजीपी (सीआईडी) अशोक तिवारी के खिलाफ परिवहन मजदूर संघ ने शिमला के बालूगंज थाना में HRTC की संपत्ति का निजी उपयोग करने के आरोप पर शिकायत दर्ज करवाई है। परिवहन मजदूर संघ के अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने अपने पीए हमीर चंद के साथ मिलकर एमडी रहते अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एचआरटीसी की संपत्ति का निजी उपयोग किया।
अधिकारी HRTC तारादेवी विश्राम गृह से फर्नीचर और कीमती सामान अपने घर ले गए। संघ द्वारा मामला उजागर करने पर अधिकारी ने कुछ सामान विश्राम गृह में जमा करवाया है, लेकिन अभी भी अधिकारी के पास HRTC का कीमती सामान बचा हुआ है, जिसे अधिकारी वापस करने के लिए टालमटोल कर रहे हैं।
- Advertisement -