-
Advertisement
जानलेवा गड्डे
Last Updated on October 31, 2020 by Sintu Kumar
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर पड़े गड्डे लोगों की जान लेने लगे हैं। प्रदेश में शायद ही कोई ऐसी सड़क हो जिस पर गड्डे न पड़े हो। गांव- कस्बों की बात छोड़िए प्रदेश के राष्ट्रीय राज मार्गों तक ही हालत दयनीय हो चुकी है। आप को हम बताते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग धर्मशाला-शिमला के बारे में। इस मार्ग पर नेताओं , अधिकारियों की गाड़ियां तो दौड़ती दिख जाती है। पर उनको सड़क पर पड़े गड्डे शायद नजर नहीं आते। इसी मार्ग पर हमीरपुर के भिडा से मटटनसिद्व के बीचलोक निर्माण विभाग ने रिपेयर के लिए सड़क की खुदाई की थी पर शायद विभाग भूल गया है कि इस के बार रिपेयर भी करना है। हाल यह है कि यह सड़क अब दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है और हर दिन यहां पर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। लेकिन जनता कि परेशानी से भला किसी को क्या फ़र्क पड़ता है।
शनिवार सुबह के समय भी एक स्कूटी सवार बुजुर्ग नियंत्रण खोने के चलते गिर गया और घायल हुआ है। सड़क पर बिखरे छोटे बजरी के कणों की वजह से दोवाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है।वहीं इससे पहले भी कई दोपहिया वाहन चालक यहां पर गिर कर जख्मी हो चुके है। ना कोई साइन बोर्ड ना कोई चेतावनी सब भगवान भरोसे चल रहा है। प्रशासन इतनी गहरी नींद में सोया है कि सुधार की दूर दूर तक कोई गुमजाइश नहीं दिख रही है।