- Advertisement -
रामपुर बुशहर। दीपक प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू ने अपना दूसरा जिला सम्मेलन सीटू कार्यालय चाटी में किया। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीटू राज्य उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी व शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा ने कहा कि मोदी (Modi) सरकार की सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की नीति देश के लिए घातक है। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनसीआर (NCR) आदि के जरिए मोदी सरकार देश का सामाजिक ताने बाने को ध्वस्त करने में लगी है।
जिससे देश की एकता अखंडता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली में हुए दंगे इसी नीति का परिणाम है। मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था रसातल में जा चुकी है। मोदी सरकार मेहनतकश जनता पर लगातार हमला कर रही है। पिछले पांच वर्षों में सरकार की गलत नीतियों के कारण लगभग साढ़े चार करोड़ लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों कर्मचारी आज पेंशन से वंचित हैं व नई पेंशन नीति का शिकार हैं।
सम्मेलन में सर्वसहमति से 17 सदस्यों की दीपक प्रोजेक्ट वर्कर यूनियन शिमला की जिला कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें प्रेम लाल को अध्यक्ष, प्रेम सिंघानिया को महासचिव, राजू को कोषाध्यक्ष, हेम राज, कर्मचंद को उपाध्यक्ष, जवाहरलाल, हरिश को सचिव चुना गया, जिया लाल, शशिकांता, डोला राम, यशवंत, खुशीराम, वीरेंदर, भूपसिंह, देव राज, राकेश को सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम लाल व महासचिव प्रेम सिंघानिया ने सभी मजदूरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी व आम जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ यूनियन संघर्ष करेगी और 23 मार्च को प्रदर्शन में शामिल होगी और 26 मई को सरकार की नीतियों के विरोध में होने वाली हड़ताल में शामिल होंगे।
- Advertisement -