-
Advertisement
Congres/ BJP/ women
Last Updated on November 2, 2022 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की सक्रियता भले ही अन्य राज्यों के मुकाबले कम है, लेकिन राज्य की 16 से ज्यादा ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां पर महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहती हैं। ऐसे में इन विधानसभा सीटों पर महिलाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, जबकि देश की दो बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को हमेशा से ही नजरअंदाज करती रही हैं। साल 2017 के चुनाव में 68 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 19 महिला प्रत्याशी मैदान में थीं और इस बार भी 19 ही महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है।राज्य की आबादी का 49 फीसदी महिला आबादी है। ऐसे में साल 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य सभी पार्टियां महिलाओं के वोट बैंक को लेकर अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में है। इसमें भाजपा से छह, जबकि कांग्रेस पार्टी से तीन महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। वहीं, अन्य पार्टियों की बात की जाए तो आम आदमी पार्टी से पांच, निर्दलीय से दो और अन्य पार्टियों से तीन महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगी। इनमें भाजपा में इंदौरा से रीता धीमान, पच्छाद से रीना कश्यप, शाहपुर से सरवीण चौधरी, चंबा से नीलम नैय्यर, बड़सर से माया शर्मा, रोहडू़ से शशिबाला को टिकट मिला है।