-
Advertisement
Rajasthan: कांग्रेस ने राज्यपाल पर लगाया ‘मास्टर’ के इशारों पर चलने का आरोप; प्रियंका ने भी किया वार
Last Updated on July 26, 2020 by Deepak
नई दिल्ली/ जयपुर। राजस्थान (Rajasthan) में जारी सियासी उठापटक के दौर के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अपने चरम पर है। कांग्रेस (Congress) ने अब राज्यपाल कलराज मिश्र पर आरोप लगाया है कि वह केंद्र सरकार (Central Govt) की ओर से आ रहे सवालों को पेश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मसले पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राजभवन की तरफ से ‘ मास्टर’ के बयान पढ़े जा रहे हैं। सिंघवी ने राज्यपाल को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि राज्यपाल ने संवैधानिक पद को आघात पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें: CM गहलोत ने गवर्नर को 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने का दिया है नया प्रस्ताव, फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं
उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल कई बातों से अनिभिज्ञ हैं। राज्यपाल ने सवाल पूछा था कि कोरोना संकट के दौरान में कौन से राज्य में विधानसा चल रही है। देश के कई राज्यों में विधानसभाएं चल रही हैं। इनमें पुडुचेरी, महाराष्ट्र और बिहार का नाम शामिल है। राज्यपाल को पता करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि राज्यपाल ने सवाल पूछे और उनकी सक्रियता सराहनीय है लेकिन विधायकों की उपस्थिति और गतिविधि से जुड़े सवाल उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते हैं। यह मामला पूरी तरह से विधानसभा अध्यक्ष या सचिवालय के तहत आता है।
प्रियंका बोलीं- जनता जवाब देगी
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
https://twitter.com/
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि संकट के समय नेतृत्व की पहचान होती है। कोरोना के राष्ट्रीय संकट में देश को जनहित में काम करने वाले नेतृत्व की जरूरत है। मगर केंद्र की बीजेपी (BJP) सरकार ने जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर अपनी मंशा और अपना चरित्र साफ कर दिया है। जनता जवाब देगी।