- Advertisement -
शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण में देरी पर रोष प्रकट किया है। शिकायत स्वरूप एक ज्ञापन कांग्रेस महासचिव अजय महाजन व केवल सिंह पठानिया ने राज्यपाल को सौंपा। उनका कहना है कि इस फोरलेन का भूमि अधिग्रहण 3 डी के तहत वर्ष 2016 में किया तो गया, पर इसका निर्माण कार्य आज दिन तक शुरू नहीं हुआ। कांगड़ा के पूर्व सांसद शांता कुमार ने 18 मार्च 2016 को और फिर मंडी के वर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी इस क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया था कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, पर यह सब झूठ साबित हुई।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में कहा है कि फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर दो युवक राजेश शर्मा पिछले 16 दिन से और अशोक पठानिया 9 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। न तो प्रशासन और न ही सरकार इस मामले में गंभीर लगती है। उनका कहना है कि फोरलेन से प्रभावित लोग एक तरफ जहां इन हड़ताली युवकों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वहीं सरकार की बेरुखी से भी आहत हैं। इस फोरलेन का शिलान्यास नितिन गडकरी ने फरवरी 2019 में शाहपुर में किया था और बजट में 1500 करोड़ की राशि भी आवंटित की थी। वह पैसा कहा गया इसकी भी जांच की मांग की गई है।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार से स्पष्ट तौर पर जानना चाहा है कि यह परियोजना पर कार्य कब शुरू होगा और अगर यह बंद कर दी गई है तो उन लोगों को जिन की जमीन अधिग्रहण किया गया है, उनका मुआवजा 12 प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाए।
- Advertisement -