- Advertisement -
नाहन। कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने विधायक डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ केस वापिस की सरकार की अर्जी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि डॉ. बिंदल पर सोलन नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पिछली कांग्रेस सरकार ने बिंदल के खिलाफ जांच करवाई थी, जिसमें उनके और 27 अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप भी तय हो गए थे।
सोलंकी ने कहा कि जयराम सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त बिंदल को बचाने की कोशिश कर रही है। इसे कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। इसके खिलाफ कांग्रेस जनांदोलन खड़ा करेगी। अजय सोलंकी ने कहा कि 2011-12 में रेणुका उपचुनाव के दौरान भी सिरमौर में बांध के डूब क्षेत्र में गरीब किसानों को ठगकर सस्ते दाम पर जमीनें खरीदी गईं। इस दौरान उन्होंने मंत्री पद का भी दुरुपयोग किया है। सोलंकी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी व्यक्ति का विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बिठाना ही प्रदेश भाजपा सरकार का गलत निर्णय है।
- Advertisement -