-
Advertisement
Congress/ BJP /Chakki Paar
Last Updated on October 19, 2021 by saroj patrwal
फतेहपुर। हिमाचल में उपचुनाव का प्रचार चरम पर है। आरोप -प्रत्यारोप के दौर के बीच नारेबाजी का भी शोर है। फतेहपुर की बात करे हैं तो यहां पर एक चीज जो बार बार दोहराई जा रही है। वह है पोस्टर लगाना। पहले पूर्व सांसद कृपाल परमार के चक्की पार का नारा लगे पोस्टर चिपकाए जाते थे। वहीं पिछले दिनों बीजेपी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के जवाली पार के पोटर लगे थे। मुद्दा गर्म था लिहाजा आज कांग्रेस ने आग में घी डालते हुए रैहन बाजार में बलदेव ठाकुर के खिलाफ जवाली पार के नारे लगा दिए। प्रचार करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी भी की। जाहिर है कांग्रेस के पूर्व सासंद चंद्र कुमार ने कहा था कि बीजेपी प्रत्याशी फतेहपुर के नहीं बल्कि जवाली के रहने वाले हैं। उनका परिवार जवाली में रहता है।