-
Advertisement
Congress | By-Elections | Candidates |
Last Updated on April 1, 2024 by Himachal Abhi Abhi
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस सर्वे के माध्यम से प्रत्याशी चुनेगी। धर्मशाला,कुटलैहड़, सुजानपुर, नालागढ़, गगरेट और लाहौल.स्पीति विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए पार्टी के तीन.तीन संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया गया है। पार्टी के सर्वे में सबसे ऊपर रहने वाले नेता को ही उपचुनाव में टिकट देने की सिफारिश की जाएगी। बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस में आने की इच्छा जताने वाले नेताओं की दावेदारी पर भी मंथन जारी है।