-
Advertisement
Delhi Elections : कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
Last Updated on February 8, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections)के लिए 70 सीटों पर वोटिंग जारी है। इसी बीच चांदनी चौक सीट से कांग्रेस कैंडिडेट अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का प्रयास किया। अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (AAP)के जिस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का प्रयास किया, उसका नाम धर्मेश है। अलका का आरोप है कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की थी।
Breaking: Congress' Alka Lamba slaps Aam Admi Party worker pic.twitter.com/IzZ23564iN
— Nishant Dhawan (@nishantd82) February 8, 2020
ये भी पढ़ेः Delhi Elections: पोलिंग स्टेशन पर तैनात चुनाव अधिकारी की Heart Attack से मौत
टिप्पणी से नाराज अलका ने कार्प कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का प्रयास किया लेकिन उसे लगा नहीं। तभी पुलिस ने बीच बचाव करने हुए मामला शांत करवाया। गौर हो, अलका लांबा (Alka Lamba) ने आप का साथ छोड़कर कांग्रेस (Congress) ज्वाइन की थी। साल 2015 में उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें चांदनी चौक जीत हासिल हुई थीं। वहीं, दिल्ली में 11 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग के लिए 2689 जगहों पर कुल 13757 Polling booth लगाए गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 1 करोड़ 47 लाख वोटर मतदान करेंगे।