- Advertisement -
शिमला। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व पर सवाल उठाने के बयान पर प्रदेश कांग्रेस (Congress) ने सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) पर निशाना साधा है। कहा कि सीएम को अपनी पार्टी की चिंता ज्यादा करनी चाहिए, न की कांग्रेस पार्टी की। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूती से खड़ी है व उन्हें अपना नेता मानती है। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने कहा है कि प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर को चुनाव परिणामों से अति उत्साहित होने की आवश्कता नहीं है। चुनावों में जीत हार एक सिक्के के दो पहलू हैं। प्रदेश के लोगों के जनमत का कांग्रेस पूरा सम्मान करती हैं। कांग्रेस चुनाव हारी है, हिम्मत नहीं और जल्द ही मजबूत स्थिति में देश में पुनः स्थापित होगी।
राठौर ने सीएम के उस बयान पर भी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के मुंह छिपाने की बात कही है। उनका कहना है कि कांग्रेस हमेशा ही लोगों के बीच रहती है। कांग्रेस ने कभी सत्ता के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। आजादी से पहले और आजादी के बाद उस ने देश सेवा को अपना धर्म माना। यही कारण रहा है कि एक लंबे समय तक उसे देश की सेवा करने का लोगों ने मौका दिया। उन्होंने कहा कि भले ही आज कांग्रेस देश का चुनाव हारी है पर वो अपने दायित्वों से न तो पहले कभी पीछे हटी है और न आगे हटेगी।
- Advertisement -